Translate
Friday, 16 January 2015
6 फरवरी से आपके नजदीकी सिनेमा घर में प्लॉट न. 666
6 फरवरी से आपके नजदीकी सिनेमा घर में प्लॉट न. 666
Thursday, 15 January 2015
6 फरवरी से सिनेमा घरों में रूम द मिस्ट्री
Friday, 2 January 2015
अब बिना अनुमति के नही होगा गानों का व्यावसायिक इस्तेमाल देनी होगी रॉयल्टी
जगदीश सैन पनावड़ा
मुंबई/नई दिल्ली। नई दिल्ली उच्च न्यायालय ने संबंधित संगठन या गायकों से लाइसेंस या अनुमति लिए बिना उनके गानों का व्यावसायिक इस्तेमाल किए जाने पर रोक लगा दी है। अदालत के इस आदेश का पार्श्वगायकों,संगीतकारेां व अन्य संगीत की कपंनियों ने स्वागत किया है।
इंडियन सिंगर्स राइट्स एसोसिएशन (आईएसआरए) के प्रमुख संजय टंडन ने इस सप्ताह की शुरुआत में नाइट फीवर क्लब एंड लाउंज के खिलाफ आए अदालत के इस फैसले के बारे में जानकारी दी।
इस बारे में उन्होने कहा, “यह कानून 2012 से लागू है, लेकिन लोगों को लगा कि यह अब तक अस्तित्व में नहीं आया है। कानून पर अमल होना जरूरी है और हमें न्यायालय से अब वही मिला है।”
टंडन ने वर्ष 2012 में कॉपीराइट अधिनियम में संशोधन किए जाने के बाद एसोसिएशन की पहली कानूनी जीत के बारे में कहा, “हम अब अपने सभी उपभोक्ताओं से आईएसआरए लाइसेंस लेने और गायकों के योगदान का सम्मान करने की अपील करते हैं।”
अधिनियम के तहत अब अगर गीतों को व्यावसायिक प्रयोजनों के लिए बजाया गया, तो संबंधित गायक रॉयल्टी पाने का हकदार होगा। इस क्रम में आईएसआरए ने अग्रणी रेडियो स्टेशन, टेलीविजन चौनलों और मोबाइल नेटवर्क को लाइसेंस लेने के लिए नोटिस जारी किया है।।
इस कदम से संगीत जगत खुश है।
सुर सम्राज्ञी लता मंगेशकर ने इस बारे में कहा, “मुझे खुशी है कि आखिरकार एक महत्वपूर्ण मुद्दे ने रूप ले लिया है और सभी गायकों को उनकी बकाया राशि मिलेगी।”
गजल गुरु पंकज उधास ने कहा, “हम हमारी रॉयल्टी के लिए लड़ाई लड़ रहे थे। मुझे खुशी है कि आईएसआरए ने इस दिशा में प्रगति की है।” मशहूर गायक सोनू निगम ने कहा, “मुझे यकीन है कि कई गायक अब इन रॉयल्टी से अपने घर चला पाएंगे।”
इस एसोसिएशन ने 3 मई, 2013 को एक गैर-लाभकारी कंपनी का रूप ले लिया था।
Friday, 26 December 2014
पेन न कैमरा इंटरनेशनल कंपनी ने किया गायन पर नया समझोता
मुम्बई/पेन न कैमरा इंटरनेशनल कंपनी ने किया गायन का समझोता शुक्रवार को इस समझोते के दौरान कार्यकारी निर्माता स्वपन। सह निर्माता अमन सिंह। अभिनेत्री माही के साथ निर्माता निर्देशक और वितरक महमूद। एग्रीमेंट अ हस्ताक्षर करने के समझौते के समय।
Executive Producer Swapan. Co Producer Aman Singh. Producer Director and Distributor Mehmood Ali with Actress Mahi. At the time of new venture signing Agreement
Saturday, 20 December 2014
हाउ इस वाओ फिल्म के निर्माता निर्देशक लेखक धर्मेन्द्र गौतम से साक्षात्कार
जवाब : में आगरा उत्तरप्रदेश से हूँ और मेरे पिताजी टीचर थे और हम लोग पूरे परिवार के साथ आगरा में ही रहते हैं ।
जवाब : जहाँ तक में समझने लगा हूँ तब से मेरी इच्छा थी की में मनोरंजन के क्षेत्र में जाऊं हमेशा यह सोच रहा था की अचानक एक दिन मुझे एक कहानी मिल गई और वो कहानी मुझे बहुत अच्छी लगी तभी मेने फैसला लिया की इस कहानी को लेकर फिल्म बनाई जाए फिर क्या था बस हाउ इस वाओ नाम देकर शूटिंग शुरू की और पहुँच गए फिल्म लाइन में ।
जवाब : हमने आज के जमाने में इंसान को पैसे के पीछे भागते हुए देखकर इस फिल्म का टाइटल रखा हैं। इंसान पैसे के लिए किस तरह दौड़ता हैं वही इस फिल्म में हैं और हमने इस फिल्म को थोडा अलग तरीके से थोडा कॉमेडी और सच्चाई के क्षेत्र की कहानी में दम भरा हैं यह फिल्म दर्शको को जरूर पसंद आएगी ।
जवाब : मुझे इस फिल्म को बनाकर यह इच्छा थी की मेरी फिल्म मेरे पिताजी देखे पर अफसोस की इस फिल्म को में मेरे पिताजी को नही दिखा सका यह फिल्म बन रही थी उस समय मेरे पिताजी का निधन हो गया था। मेने यह फिल्म मेरे पिताजी को समर्पित की हैं।
इंदौर में हुआ रूम द मिस्ट्री का प्रोमोशन कार्यक्रम
Thursday, 18 December 2014
देखे how is wow का फस्ट लुक थेएट्रिक्ल ट्रेलर
Monday, 15 December 2014
‘रूम-द मिस्ट्री ‘ 6 फरवरी से सिनेमाघरों मे
मुम्बई/फिल्मी दुनिया में भारतीय दर्शको को काफी समय बाद बॉलीवुड में होरर और मर्डर मिस्ट्री से भरी फिल्म दर्शको को देखने मिलेंगी .सस्पेंस ,मर्डर मिस्ट्री और रोमांस से भरपूर फिल्म ‘रूम द मिस्ट्री ‘ 6 फरवरी से फिल्म वितरक मेहमूद अली की पेन न कैमरा इंटरनेशनल कंपनी के द्वारा दर्शको के मनोरंजन के लिए सिनेमाघरों में प्रदर्शित की जा रही है,जिसमे इब्रा खान ,आतिफ जमील, रोसल्यानं डुसूज़ा, इशू गंभीर ,शाश्विता शर्मा ,रोहित जुनेजा जैसे नए चेहरे नजर आएँगे और इन सभी के अभिनय को देख दर्शक जरूर खुश होंगे क्योंकि इन सभी कलाकारों ने अपने बेहतरीन अभिनय का कमाल फिल्म में दिखाया है . इस फिल्म के निर्देशक फैज़ल खान ने बताया कि ” यह फिल्म सिर्फ एडल्ट के लिए नहीं बल्कि लोग अपने पुरे परिवार के साथ देख सकते है दर्शको के मनोरंजन के लिए हमने काफी कुछ मसाला डाला है जो फिल्म देखने के बाद दर्शको को बेहद पसंद आएंगी .फिल्म में अभिनय करने वाले सभी कलाकारों ने अपने काम को बहुत ही अच्छी तरह से निभाया है जिनके कारण यह फिल्म दर्शको के लिए यादगार फिल्म शाबित होगी.बॉलीवुड में ऐसी कई फिल्मे आ चुकी है पर यह फिल्म उन सभी फिल्मो से अलग है क्योंकि इस फिल्म के माध्यम से लोग मनोरंजन के साथ कई ज्ञानवर्धक बाते भी जानेंगे ” फिल्म में सभी गाने काफी अच्छे है जिसे संगीत दीन मोहम्मद ,अजय का दिया हुआ है और अपनी सुरीली आवाज़ दी है फरहान सबरी ,रितुराज मोहंती ,प्रिया साहित्य ,रोनिकी गुप्ता ,हाजी मोह.इदरीस ने .फिल्म का म्यूजिक लॉच हो चूका है और लोग इस फिल्म के गानो को बेहद पसंद कर रहे है.. निर्माता- अनिल काबरा और दिनेश देवड़ा,निर्देशक-फैजल खान,डी.ओ.पी-सुनील प्रसाद ,एडिटर-अनिल रॉय,संगीत-दीन मोहम्मद ,अजय,संवाद -शबाना के.आरिफ.मुख्य कलाकार-आतिफ जमील,इब्रा खान रोसल्यानं डुसूज़ा, इशू गंभीर ,शाश्विता शर्मा ,रोहित जुनेजा ,देव कुभानी,कृष्णा मिश्रा,महेश सेठी ,हिमिर गांधी,विजय साहनी इत्यादि ।
जावेद अली ने गाया how is wow का टाइटल सॉन्ग
Sunday, 14 December 2014
अहमदाबाद होटल ग्लोरिया में फिल्म रूम द मिस्ट्री का प्रेस कॉन्फ्रेंस कार्यक्रम किया गया
गुजरात/अहमदाबाद शहर के शानदार होटल ग्लोरिया में आज रविवार को आगामी 2 जनवरी को रिलीज होने वाली निर्देशक फैजल खान द्वारा निर्देशित निर्माण एन. इंडिया ई कॉमर्स प्रोडक्शन की फिल्म रूम द मिस्ट्री को लेकर फिल्म के मुख्य कलाकारों और निर्माता निर्दशको ने प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया इस प्रेस कॉन्फ्रेंस कार्यक्रम में फिल्म की मुख्य अभिनेत्रीयो में Roselyn d'souza इब्रा खान के साथ मुख्य अभिनेता ईशु गंभीर के अलावा इस फिल्म से जुड़े लोगो के साथ पेन न कैमरा इंटरनेशनल कंपनी के मालिक मेहमूद अली भी मौजूद थे । इस फिल्म को आगामी जनवरी के पहले सप्ताह में मसहूर फिल्म वितरक महमूद अली की पेन न कैमरा इंटरनेशनल कम्पनी के द्वारा सिनेमा घरो में दर्शको के लिए उतारा जा रहा हैं। यह फिल्म चार दोस्तों पर हैं दो लड़के और दो लड़की जो एक जन्मदिन की पार्टी में जाते हैं और फिर एक ऐसे कमरे में पहुँच जाते हैं जहा हर पल डर ख़ौफ़ और मौत का अहसास नजर आता हैं । फिल्म को सिक्किम की खूबसूरत जगहों पर फिल्माया गया हैं । यह फिल्म बेहद लाजवाब और जरा हटकर बनाई हुई हैं जो दर्शको को जरूर पसंद आएगी ।

