Translate

Sunday, 14 December 2014

अहमदाबाद होटल ग्लोरिया में फिल्म रूम द मिस्ट्री का प्रेस कॉन्फ्रेंस कार्यक्रम किया गया


गुजरात/अहमदाबाद शहर के शानदार होटल ग्लोरिया में आज रविवार को आगामी 2 जनवरी को  रिलीज होने वाली निर्देशक फैजल खान द्वारा निर्देशित निर्माण एन. इंडिया ई कॉमर्स प्रोडक्शन की फिल्म  रूम द मिस्ट्री को लेकर फिल्म के मुख्य कलाकारों और निर्माता निर्दशको ने प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया इस प्रेस कॉन्फ्रेंस कार्यक्रम में फिल्म की मुख्य अभिनेत्रीयो में  Roselyn d'souza इब्रा खान के साथ मुख्य अभिनेता ईशु गंभीर के अलावा इस फिल्म से जुड़े लोगो के साथ पेन न कैमरा इंटरनेशनल कंपनी के मालिक मेहमूद अली भी मौजूद थे । इस फिल्म को आगामी जनवरी के पहले सप्ताह में मसहूर फिल्म वितरक महमूद अली की पेन न कैमरा इंटरनेशनल कम्पनी के द्वारा सिनेमा घरो में दर्शको के लिए उतारा जा रहा हैं। यह फिल्म चार दोस्तों पर हैं दो लड़के और दो लड़की जो एक जन्मदिन की पार्टी में जाते हैं और फिर एक ऐसे कमरे में पहुँच जाते हैं जहा हर पल डर ख़ौफ़ और मौत का अहसास नजर आता हैं । फिल्म को सिक्किम की खूबसूरत जगहों पर फिल्माया गया हैं । यह फिल्म बेहद लाजवाब और जरा हटकर बनाई हुई हैं जो दर्शको को जरूर पसंद आएगी ।

No comments:

Post a Comment