Translate

Wednesday, 10 December 2014

रूम द मिस्ट्री एक हॉरर फिल्म जनवरी पहले सप्ताह से सिनेमाघरों में

मुम्बई/बॉलीबुड में इन दिनों हॉरर फिल्मो का चलन तेजी से बढ़ा हैं आजकल फिल्म निर्माता भी भारतीय सिने दर्शको को कुछ हटके कहानी वाली फिल्में देने की कोशिश में लगे रहते हैं । इन दिनों निर्देशक फैजल खान द्वारा निर्देशित रूम द मिस्ट्री जिसका निर्माण एन. इंडिया ई कॉमर्स प्रोडक्शन ने किया हैं। इस फिल्म को जनवरी के पहले सप्ताह में मसहूर फिल्म वितरक महमूद अली की पेन न कैमरा इंटरनेशनल कम्पनी के द्वारा सिनेमा घरो में दर्शको के लिए उतारा जा रहा हैं। यह फिल्म चार दोस्तों पर हैं दो लड़के और दो लड़की जो एक जन्मदिन की पार्टी में जाते हैं और फिर एक ऐसे कमरे में पहुँच जाते हैं जहा हर पल डर ख़ौफ़ और मौत का अहसास नजर आता हैं । फिल्म को सिक्किम की खूबसूरत जगहों पर फिल्माया गया हैं । यह फिल्म बेहद लाजवाब और जरा हटकर बनाई हुई हैं जो दर्शको को जरूर पसंद आएगी ।

No comments:

Post a Comment