Translate
Wednesday, 31 December 2014
Monday, 29 December 2014
Friday, 26 December 2014
पेन न कैमरा इंटरनेशनल कंपनी ने किया गायन पर नया समझोता
मुम्बई/पेन न कैमरा इंटरनेशनल कंपनी ने किया गायन का समझोता शुक्रवार को इस समझोते के दौरान कार्यकारी निर्माता स्वपन। सह निर्माता अमन सिंह। अभिनेत्री माही के साथ निर्माता निर्देशक और वितरक महमूद। एग्रीमेंट अ हस्ताक्षर करने के समझौते के समय।
Executive Producer Swapan. Co Producer Aman Singh. Producer Director and Distributor Mehmood Ali with Actress Mahi. At the time of new venture signing Agreement
Wednesday, 24 December 2014
rदेखे प्लॉट न. 666 का ट्रेलर 9 जनवरी से आपके नजदीकी सिनेमा घर में जरूर देखे
Tuesday, 23 December 2014
देखे रूम द मिस्ट्री का ट्रेलर
Saturday, 20 December 2014
हाउ इस वाओ फिल्म के निर्माता निर्देशक लेखक धर्मेन्द्र गौतम से साक्षात्कार
जवाब : में आगरा उत्तरप्रदेश से हूँ और मेरे पिताजी टीचर थे और हम लोग पूरे परिवार के साथ आगरा में ही रहते हैं ।
जवाब : जहाँ तक में समझने लगा हूँ तब से मेरी इच्छा थी की में मनोरंजन के क्षेत्र में जाऊं हमेशा यह सोच रहा था की अचानक एक दिन मुझे एक कहानी मिल गई और वो कहानी मुझे बहुत अच्छी लगी तभी मेने फैसला लिया की इस कहानी को लेकर फिल्म बनाई जाए फिर क्या था बस हाउ इस वाओ नाम देकर शूटिंग शुरू की और पहुँच गए फिल्म लाइन में ।
जवाब : हमने आज के जमाने में इंसान को पैसे के पीछे भागते हुए देखकर इस फिल्म का टाइटल रखा हैं। इंसान पैसे के लिए किस तरह दौड़ता हैं वही इस फिल्म में हैं और हमने इस फिल्म को थोडा अलग तरीके से थोडा कॉमेडी और सच्चाई के क्षेत्र की कहानी में दम भरा हैं यह फिल्म दर्शको को जरूर पसंद आएगी ।
जवाब : मुझे इस फिल्म को बनाकर यह इच्छा थी की मेरी फिल्म मेरे पिताजी देखे पर अफसोस की इस फिल्म को में मेरे पिताजी को नही दिखा सका यह फिल्म बन रही थी उस समय मेरे पिताजी का निधन हो गया था। मेने यह फिल्म मेरे पिताजी को समर्पित की हैं।
इंदौर में हुआ रूम द मिस्ट्री का प्रोमोशन कार्यक्रम पत्रिका न्यूज़ इंदौर 19/12/2014
इंदौर में हुआ रूम द मिस्ट्री का प्रोमोशन कार्यक्रम
Thursday, 18 December 2014
देखे how is wow का फस्ट लुक थेएट्रिक्ल ट्रेलर
Monday, 15 December 2014
‘रूम-द मिस्ट्री ‘ 6 फरवरी से सिनेमाघरों मे
मुम्बई/फिल्मी दुनिया में भारतीय दर्शको को काफी समय बाद बॉलीवुड में होरर और मर्डर मिस्ट्री से भरी फिल्म दर्शको को देखने मिलेंगी .सस्पेंस ,मर्डर मिस्ट्री और रोमांस से भरपूर फिल्म ‘रूम द मिस्ट्री ‘ 6 फरवरी से फिल्म वितरक मेहमूद अली की पेन न कैमरा इंटरनेशनल कंपनी के द्वारा दर्शको के मनोरंजन के लिए सिनेमाघरों में प्रदर्शित की जा रही है,जिसमे इब्रा खान ,आतिफ जमील, रोसल्यानं डुसूज़ा, इशू गंभीर ,शाश्विता शर्मा ,रोहित जुनेजा जैसे नए चेहरे नजर आएँगे और इन सभी के अभिनय को देख दर्शक जरूर खुश होंगे क्योंकि इन सभी कलाकारों ने अपने बेहतरीन अभिनय का कमाल फिल्म में दिखाया है . इस फिल्म के निर्देशक फैज़ल खान ने बताया कि ” यह फिल्म सिर्फ एडल्ट के लिए नहीं बल्कि लोग अपने पुरे परिवार के साथ देख सकते है दर्शको के मनोरंजन के लिए हमने काफी कुछ मसाला डाला है जो फिल्म देखने के बाद दर्शको को बेहद पसंद आएंगी .फिल्म में अभिनय करने वाले सभी कलाकारों ने अपने काम को बहुत ही अच्छी तरह से निभाया है जिनके कारण यह फिल्म दर्शको के लिए यादगार फिल्म शाबित होगी.बॉलीवुड में ऐसी कई फिल्मे आ चुकी है पर यह फिल्म उन सभी फिल्मो से अलग है क्योंकि इस फिल्म के माध्यम से लोग मनोरंजन के साथ कई ज्ञानवर्धक बाते भी जानेंगे ” फिल्म में सभी गाने काफी अच्छे है जिसे संगीत दीन मोहम्मद ,अजय का दिया हुआ है और अपनी सुरीली आवाज़ दी है फरहान सबरी ,रितुराज मोहंती ,प्रिया साहित्य ,रोनिकी गुप्ता ,हाजी मोह.इदरीस ने .फिल्म का म्यूजिक लॉच हो चूका है और लोग इस फिल्म के गानो को बेहद पसंद कर रहे है.. निर्माता- अनिल काबरा और दिनेश देवड़ा,निर्देशक-फैजल खान,डी.ओ.पी-सुनील प्रसाद ,एडिटर-अनिल रॉय,संगीत-दीन मोहम्मद ,अजय,संवाद -शबाना के.आरिफ.मुख्य कलाकार-आतिफ जमील,इब्रा खान रोसल्यानं डुसूज़ा, इशू गंभीर ,शाश्विता शर्मा ,रोहित जुनेजा ,देव कुभानी,कृष्णा मिश्रा,महेश सेठी ,हिमिर गांधी,विजय साहनी इत्यादि ।
‘रूम-द मिस्ट्री ‘ २ जनवरी से सिनेमाघरों में
‘रूम-द मिस्ट्री ‘ २ जनवरी से सिनेमाघरों में
जावेद अली ने गाया how is wow का टाइटल सॉन्ग
Sunday, 14 December 2014
अहमदाबाद होटल ग्लोरिया में फिल्म रूम द मिस्ट्री का प्रेस कॉन्फ्रेंस कार्यक्रम किया गया
गुजरात/अहमदाबाद शहर के शानदार होटल ग्लोरिया में आज रविवार को आगामी 2 जनवरी को रिलीज होने वाली निर्देशक फैजल खान द्वारा निर्देशित निर्माण एन. इंडिया ई कॉमर्स प्रोडक्शन की फिल्म रूम द मिस्ट्री को लेकर फिल्म के मुख्य कलाकारों और निर्माता निर्दशको ने प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया इस प्रेस कॉन्फ्रेंस कार्यक्रम में फिल्म की मुख्य अभिनेत्रीयो में Roselyn d'souza इब्रा खान के साथ मुख्य अभिनेता ईशु गंभीर के अलावा इस फिल्म से जुड़े लोगो के साथ पेन न कैमरा इंटरनेशनल कंपनी के मालिक मेहमूद अली भी मौजूद थे । इस फिल्म को आगामी जनवरी के पहले सप्ताह में मसहूर फिल्म वितरक महमूद अली की पेन न कैमरा इंटरनेशनल कम्पनी के द्वारा सिनेमा घरो में दर्शको के लिए उतारा जा रहा हैं। यह फिल्म चार दोस्तों पर हैं दो लड़के और दो लड़की जो एक जन्मदिन की पार्टी में जाते हैं और फिर एक ऐसे कमरे में पहुँच जाते हैं जहा हर पल डर ख़ौफ़ और मौत का अहसास नजर आता हैं । फिल्म को सिक्किम की खूबसूरत जगहों पर फिल्माया गया हैं । यह फिल्म बेहद लाजवाब और जरा हटकर बनाई हुई हैं जो दर्शको को जरूर पसंद आएगी ।
Friday, 12 December 2014
जनवरी दूसरा सप्ताह प्लॉट नंबर 666 के नाम
मुंबई मायानगरी में एक और धमाकेदार फिल्म बनकर रिलीजिंग के लिए तैयार है। जनवरी दूसरे सप्ताह से धमाल मचाएगी प्लॉट नम्बर 666 फिल्म जगत में इस समय बुलंदियों को छू रही मेहमूद अली की
पेन न कैमरा इंटरनेशनल कंपनी के द्वारा भारतीय सिने दर्शको के मनोरंजन के लिए सिनेमा घरो तक पहुँचाने के लिए तैयार हैं। और इस फिल्म को बहुत ही जबरतदस्त और तेज तरीके के साथ दर्शक पसंद करेंगे।
Thursday, 11 December 2014
पेन न कैमरा इंटरनेशनल कम्पनी जनवरी में मचाएगी धमाल
मुंबई/बॉलीबुड नगरी में जनवरी 2015 से कई बड़ी फिल्मे सिनेमा घरो के जरिये दर्शको तक पहुँचने को बेताब हैं। और इन फिल्मों को कई नामी गिरामी फिल्म वितरक कम्पनियो के जरिये सिनेमा घरो में उतरा जायेगा । और इन फिल्म वितरकों की सूची में एक नाम हैं जो कई बड़े बजट की फिल्मो को रिलीज करवाने में महत्पूर्ण सफलता हासिल की हैं। और पेन न कैमरा इंटरनेशनल कम्पनी के पास इस साल जनवरी महीने में ही पांच बड़ी फिल्मे रिलीजिंग के लिए तैयार हैं। जिनमे जनवरी माह के सबसे पहले सप्ताह में एक हॉरर फिल्म रूम द मिस्ट्री को सिनेमा घरो में दर्शको के मनोरंजन के लिए रिलीज करेगी मेहमूद अली की पेन न कैमरा इंटरनेशनल कम्पनी।
1
![]() |
| रूम द मिस्ट्री |
जनवरी के दूसरे सप्ताह पेन न कैमरा इंटरनेशनल कम्पनी द्वारा दर्शको तक जाएगी एक और जबरदस्त धमाकेदार फिल्म प्लॉट नंबर 666
2
![]() |
| प्लॉट नंबर 666 |
जनवरी के तीसरे सप्ताह में पेन न कैमरा इंटरनेशनल कंपनी अपनी तीसरी फिल्म दर्शको के मनोरंजन के लिए मार्किट में उतारेगी हाउ इस वाओ
3
![]() |
| हाउ इस वाओ |







